भिलाइयंस के लिए Good News; इसी माह के बिल से दिखेगा “बिजली बिल हाफ” का असर… 28 हज़ार उपभोक्ताओं को सीधा फायदा

भिलाई। भिलाई टाउनशिप वासियों के लिए अच्छी खबर है। बीएसपी के 28 हजार उपभोक्ताओं का बिजली बिल जल्द ही हाफ होगा। छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई तब से कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दे रही है। सिर्फ भिलाई के टाउनशिप में रहने वाले लोगों को ही इस योजना का लाभ तकनीक कारणों से नहीं मिल पाया था। लेकिन अब सितंबर माह से इस योजना का लाभ भिलाई टाउनशिप में रहने वाले लोगों को भी मिलेगा। अक्टूबर माह का जो बिजली बिल आएगा उस बिल में बिजली का बिल आधा हो कर आएगा मतलब 50 प्रतिशत बिजली बिल हाफ योजना की छूट का लाभ मिलेगा।

भिलाई के लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने खूब संघर्ष किया है। उनके संघर्ष और सीएम भूपेश बघेल की जनहितकारी योजना का ही प्रतिफल है, जिसका लाभ अब इस माह मिलेगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए सम्बंधित विभाग की तरफ से जो राशि जमा करना है। वह राशि भी जमा कर दी गई है। बीएसपी आवासों में रहने वाले कर्मचारी, लीजधारी सभी को इसका लाभ मिलेगा।

टाउनशिप एवं पटरी पार क्षेत्र में बीएसपी के बिजली का उपयोग करने वाले 28 हजार घरों में बिजली बिल अब आधा होगा। राज्य शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। एक सितंबर से होने वाली रिडिंग से इसका लाभ मिलेगा। इसमें बीएसपी के करीब 10 हजार गैर घरेलू उपभोक्ता (कामर्शियल कनेक्शन) को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। बीएसपी कर्मी करीब चार साल से इस छूट की मांग कर रहे थे। छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा आज आदेश जारी करने की जानकारी के बाद कर्मियों में उत्साह का माहौल था। बीएसपी को बिजली बिल में छूट से क्षति की भरपाई राज्य शासन से होगी। औसतन 13 से 15 करोड़ के लगभग यह राशि सालाना होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...