राममय हुआ रायपुर रेलवे स्टेशन: अयोध्‍या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 850 यात्री करेंगे रामलला के दर्शन

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन से पांच मार्च को सुबह 10:30 बजे अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरी झंडी दिखाकर आस्था स्पेशल ट्रेन को अयोध्या के लिए रवाना किया। ट्रेन में सवार सभी 850 यात्री रायपुर संभाग के है।

इस दौरान अयोध्‍या जाने वाले यात्रियों का स्‍वागत किया गया। वहीं जय श्रीराम के नारे से रायपुर स्‍टेशन पर का माहौल राममय हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत सहित अन्‍य मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं को मिलेगा श्रीरामलला दर्शन योजना का लाभ
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार बड़ी तेजी से मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने बताया कि सभी जिला कलेक्टरों ने हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच की है और जिलेवार निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों की सूची तैयार की है। सूची आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नोडल एजेंसी को भेजी गई। प्रत्येक जिले से 40 यात्रियों पर एक अनुरक्षक भी भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में अयोध्या के साथ-साथ इस ट्रेन के माध्यम से काशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन और प्रयागराज तीर्थ भ्रमण की व्यवस्था भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...