CG – सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत: विवाह समारोह से लौट रहे थे दोनों… वाहन की टक्कर से गई जान… 3 साल पहले एक ही दिन हुई थी दोनों की शादी

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

बलौदाबाजार। छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार से दिल को दहला देने वाली बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। खबरों के अनुसार दोनों एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। इधर, घटना के बाद जीजा-साले की मौत से उनके घरों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक ही दिन हुई थी। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र यादव उर्फ राजा (31) बलौदाबाजार जिले के ग्राम गितकेरा का रहने वाला था, वहीं रिश्ते में उसका साला सुनील यादव (28) ग्राम भैंसमुड़ी का रहने वाला था। दोनों वर्तमान में परिवार के साथ रायपुर में रहकर कूरियर डिलीवरी का काम करते थे।

सोमवार को दोनों जीजा-साले शादी समारोह में शामिल होने बलौदाबाजार गए हुए थे। वे दोनों सोमवार देर रात करीब 1 बजे एक ही बाइक से रायपुर लौट रहे थे। गिर्रा और कुसमी के बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

लोगों की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। अलग-अलग गांव के होने के चलते पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन दोनों का शव अपने-अपने गांव ले गए।

परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले जीजा-साले की शादी एक ही दिन हुई थी। दोनों के 2-2 साल के बेटे हैं। संयोग ही है कि एक ही दिन शादी के बाद अब दोनों एक ही साथ दुनिया भी छोड़कर चले गए।

इधर पलारी थाना पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। घटनास्थल से पलारी तक कई CCTV कैमरे लगे हुए हैं, इसलिए पुलिस को आशंका है कि किसी न किसी कैमरे आरोपी का सुराग जरूर मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...