शहर में अलग-अलग फील्ड के करीब तीन दर्जन लोग भाजपा में हुए शामिल: भिलाई जिलाध्यक्ष बिचपुरीया ने दिलाई सदस्य्ता… कोई CA तो कोई वकील; पढ़िए

भिलाई। छत्तीसगढ़ में चुनावी दौर चल रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरीया के नेतृत्व में कुल 35 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। जिसमें पेशे से वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर और युवा सहित समाजों के प्रमुख का नाम शामिल है। भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति विचारधारा सिद्धांतों से एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर भारी संख्या में लोग भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।

नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को बृजेश बिचपुरिया ने भाजपा की रीति नीति विचारधारा बताई। कार्यक्रम को संचालन महामंत्री प्रेमलाल साहू ने एवं आभार प्रदर्शन जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा, जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, मंडल अध्यक्ष गजानन बंछोर समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी प्रवेश करने वालों में पी एस बिंद्रा नेहरू नगर, हरपाल खालसा कैम्प-2, बलविंदर सिंह वैशाली नगर, सतनाम सिंह पामा सूर्य विहार, यश ओबेरॉय नेहरू नगर पूर्व, अंकित तिवारी कैलाश नगर, कुलबीर कौर नेहरू नगर भिलाई, नीलम सभरवाल चौहान टाउन सहित अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...