CG में बहन को रक्षा का वादा करने घर आए जवान की नक्सलियों ने की हत्या: रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर पहुंचा था गांव… नक्सलियों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

  • रक्षाबंधन का त्योहार मनाने छुट्टी पर घर आए अस्सिटेंट कांस्टेबल की हत्या
  • नक्सलियों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, शव को गांव में फेंका

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बीजापुर जिले में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने छुट्टी पर घर आए जवान को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने जवान को गांव से ही अगवा कर लिया फिर कुछ घंटे अपने साथ रखा, फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। नक्सलियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद गुरुवार को जवान के शव को गांव में ही फेंक दिया। मृतक जवान सहायक आरक्षक के पद पर पदस्त था। ये वारदात गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जो जानकरी सामने आ रही है उसके अनुसार, शहीद जवान का नाम बुधराम अवलम है। जो नक्सल प्रभावित जांगला गांव का रहने वाला था। वह जिले के तोयनार थाने में पदस्थ था। 30 अगस्त को छुट्टी लेकर राखी का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव आया था। फिर शाम के समय अपने भतीजे को छोड़ने के लिए पास के ही गांव डुवालीकरका पहुंचा। इसकी जानकारी नक्सलियों को मिली। जिसके बाद नक्सलियों ने सादी वेशभूषा में गांव पहुंचे और उसका अपहरण कर लिया था। गांव वालों ने शव देखा तो इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, बुधराम सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था। इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...