भिलाई हिट एंड रन केस में फरार ड्राइवर अरेस्ट: कार भी बरामद… छात्रा की चली गई थी जान, भाई की हालत गंभीर; जानिए मामला

भिलाई। भिलाई के छावनी में हिट एंड रन केस में बड़ा अपडेट आया है। आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आपको बता दें, भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया वार्ड क्रमांक 40 छावनी में यह हादसा हुआ था। इस हादसे में एक छात्रा साक्षी साव पिता प्रमोद साव (18 साल) की मौत हुई है और एक नाबालिग बालक चंदन साव (16 साल) घायल हुआ है। तेज रफ्तार कार लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार भाई-बहन को ठोकर मार दी थी।

तेज रफ्तार कार चालक ने 18 वर्षीय साक्षी साव को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं 16 वर्षीय चंदन साव बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बच्चे को भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी चौक में बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक्सीडेंट करने वाली स्कार्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

उसका पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। उसमें एक सफेद गाड़ी होने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया से सफद रंग की स्कार्पियो CG 07 CM 4151 को जब्त किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें अनमोल यादव पिता योगेंदर (34 साल) निवासी हथखोज ने दुर्घटना करना स्वीकार किया। गाड़ी अनमोल की ही थी और वो खुद पेशे से एक ट्रांसपोर्टर है। पुलिस ने उसके खिलाफ एमवी एक्ट की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...