CG – फरार राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार: जमीन सीमांकन के नाम पर लिए थे 50 हजार की रिश्वत… ACB की कार्रवाई के दौरान RI हो गया था फरार… अब खुद को किया सरेंडर

Absconding revenue inspector arrested

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले में 50,000 रुपए रिश्वत मांगने के आरोपी फरार राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल रंजीत सिंह राठौर, निवासी आंदु ने राजस्व निरीक्षक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। एसीबी की कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गया था। एसीबी की टीम ने इससे पहले आरोपी के साथ शामिल उसके साथी राजस्व निरीक्षक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह मामला प्रार्थी रंजीत सिंह राठौर, निवासी आंदु, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की शिकायत पर सामने आया था। रंजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि उसके पिता के नाम पर स्थित 2 एकड़ कृषि भूमि के सीमांकन के एवज में राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज ने 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत की सत्यता की जांच करते हुए एसीबी ने 15 अप्रैल 2025 को एक ट्रैप कार्रवाई में आरोपी के साथी राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को 50,000 रुपए की रिश्वती रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। उसके कब्जे से पूरी रकम बरामद कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इस कार्रवाई के बाद से मुख्य आरोपी घनश्याम भारद्वाज फरार चल रहा था। लेकिन एसीबी की सख्ती, लगातार पतासाजी और दबाव के चलते आखिरकार आज उसने आत्मसमर्पण कर दिया।एसीबी ने घनश्याम भारद्वाज को धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...