SSIMS इलाज में लापरवाही का मामला: ABVP ने चेयरमैन से की मुलाकात… रखी ये मांग

भिलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भिलाई के कार्यकर्ताओं द्वारा शंकराचार्य मेडिकल में ग़लत इलाज को लेकर चेयरमैन आई.पी.मिश्रा जी को ज्ञापन सौपा गया । ज्ञापन में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विगत कुछ दिनों पहले शंकराचार्य मेडिकल हॉस्पिटल में लक्ष्मीबाई ठाकुर को ऑपरेशन हेतू भर्ती कराया गया था जिसमे डॉक्टर रेखा रत्नानी द्वारा गलत तरीके से इलाज किया गया परिणाम स्वरूप उक्त महिला की हालत गंभीर हो गई जो कि कहीं ना कहीं मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल की गलती को दर्शाता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि मरीज का सारा खर्चा शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज उठाएं एवम् उक्त घटना की जांच समिति गठित कर जांच करा कर जवाबदार व्यक्तियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी। ज्ञापन में मुख्य रूप से पलाश घोष ,नागेश्वर यादव ,प्रवीण यादव ,अभिषेक साहू ,वैभव सिंह ,अंश मिश्रा ,हर्षवर्धन लोधी,प्रतीक गुप्ता ,गजानद ,रितिक राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...

Durg News : म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों के...

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...