तिरंगा यात्रा का सेक्टर-5 में हुआ समापन: शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत, कैसी रही विधायक देवेन्द्र यादव की यात्रा? पढ़िए

भिलाई। आजादी के 76 वर्षगांठ के पावन पर्व के अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। पूरे शहर में 76 किलोमीटर की पैदल यात्रा की आज पूर्ण की । हाथ में तिरंगा लेकर विधायक ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें शहर के हजारों लोग शामिल हुए। सोमवार को तिरंगा यात्रा का समापन सेक्टर 5 में किया गया। इसके बाद अब विधायक पूरे शहर में प्रगति यात्रा शुरू करने वाले है।

इस पूरे यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव अपने घर नहीं गए। यात्रा के दौरान जहाँ रात होती थी वे वही रात भर रुकते और फिर सुबह यात्रा शुरू करते। रविवार को खुर्सीपार क्षेत्र में यात्रा की गई फिर रात में वे वहीं रुके। अपने घर नहीं गए। रात में वार्डवासियों के साथ रात का भोजन किया। सांस्कृति कार्यक्रम भी हुआ जिसमें में शामिल हुए। देश भक्ति गीत में सब के साथ डांस भी किए।

जगह-जगह में लोगों ने ​यात्रा का स्वागत किया। ​विधायक देवेंद्र यादव की आरती उतारी गई। तिलक लगाकर औ पुष्प माला पहनाकर माताओं और बहनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में सर्व धर्म सम भाव की भावना भी देखने को मिली। हिन्दू, मुस्लीम, सिख, ईसाई सभी धर्म व जाति समूदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्हे मोमेंटो और प्रतिक चिन्ह भी भेंट किए। सोमवार को यात्रा के अंतिम दिन यात्रा की शुरूआत साढ़े 8 बजे शहीद अमित नायक उद्यान में ध्वजारोहण करके ​की गई। भिलाई नगर​ विधायक देवेंद्र यादव ने सुबह ध्वज रोहण कर देश के अमर वीर शहीद जवान अमित नायक और ऐसे वीर सपूत को जन्म देने वाली माता को प्रमाण किया और उनका आशीर्वाद लेकर यात्रा की शुरूआत की। शहीद अमित नायक की माता विधायक देवेंद्र यादव का हाथ पकर यात्रा में कदम से कमद मिलाकर चली। बी मार्केट से होते हुए सी मार्केट से सड़क 5, एवेंन्यू सी से वाटर एटीएम चौक, सीबीआई चौक पहुंचे। इसके बाद साड़े 9 बजे सेक्टर 3 पुलिस लाइन से सीआईएसएफ कालोनी, सड़क 5, बंगाली समाज, सड़क 8 से बोरिया मार्केट, ईएमआर से ए मार्केट, पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए पोस्ट आफिस मैदान पहुंचे।

तिरंगा यात्रा के दौरान एफएसएनएल फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के ​अधिकारी-कर्मचारियों ने भी यात्रा का स्वागत किया। विधायक को पुष्प गुच्छ भेंट ​किए। साथ ही सभी ने विधायक से मांग की कि एफएसएनएल को बंद होने से रोका जाए। इससे उन सब के परिवार की रोजी-रोटी जूड़ी है। इस पर​ विधायक देवेंद्र यादव सहित सभी भिलाई वासियों ने मिलकर संकल्प लिया कि वे एफएसएनएल को बंद नहीं होने देंगे। यदि इसके लिए सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो लड़ेंगे।

तिरंगा यात्रा शहर का भ्रमण करते हुए सेक्टर 4 सीता -राम मंदिर पहुंची। यहां वार्ड के नागरिकों ने मंदिर में पूजा की तैयारी की हुई थी। यात्रा के पहुंचने पर विधायक देवेंद्र यादव अपनी पत्नी के संग मंदिर में माता सीता और भगवान श्री राम की पूजा अर्चना किए। वार्ड के वृद्ध जनों को प्रमाण कर सब का आशीर्वाद लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव के साथ उनकी पत्नी भी पूरे समय उनके साथ रही। यात्रा का समापन सेक्टर 5 में किया गया। जहां महापौर नीरज पाल ने ​यात्रा का भव्य स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...