स्कूल में ABVP ने लगाया हेल्थ कैंप: नाक, कान से लेकर दांत व किडनी की हुई जांच…

भिलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुर्ग एवं मेडिवीज़न(छग) द्वारा एक दिवसीय निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इंदिरा गांधी शासकीय विद्यालय अम्बेडकर नगर सुपेला भिलाई में किया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि रायपुर व भिलाई के विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने अपना सहयोग प्रदान किया। जिसमें नेत्र रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग,अस्थि रोग, दंतरोग, किडनी रोग,ह्दय रोग विशेषज्ञ ने अपने सेवाएं दी।

कुल 267 मरीजों की जांच की गई। उपचार संबंधित दिशा एवम मार्गदर्शन दिया। साथ ही निः शुल्क दवाई का वितरण किया गया। सामाजिक क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसे शिविरों का आयोजन निरन्तर करती रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत मेडिवीज़न प्रमुख देव सेन ,प्रांत मेडिवीज़न संयोजक पुटिका वेंकेट रमना , विभाग संयोजक पलाश घोष , ज़िला संयोजक नागेश्वर यादव ,नगर मंत्री अभिषेक साहू , अंश मिश्रा ,प्रवीण यादव , प्रतीक गुप्ता ,हर्षवर्धन लोधी,मिहिर जयसवाल ,रितिक राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...