कल बोल बम के जयकारे के से गूंज उठेगा टोलाघाट का शिव मंदिर: पाटन के चारों दिशाओं से निकलेगा कांवरियों का जत्था

पाटन। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन माह के तीसरे सोमवार 1अगस्त को बोलबम कांवर यात्रा समिति पाटन क्षेत्र के सयोजन में भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सहभागिता देने पाटन क्षेत्र की चारों दिशाओ से भगवान भोलेनाथ के भक्त अपने-अपने गांवों के नदी तालाबों से जल लेकर यात्रा आरंभ करेंगे।

श्री सिध्देश्वर महादेव ओग्गर तालाब पाटन में पूजा के बाद शिवमंदिर टोलाघाट के लिए निकलेंगे। वहां पर बोलबम समिति के संजोजक जितेंद्र वर्मा सपत्नीक पूजा पाठ जलाभिषेक, रुद्राभिषेक ,एवम महा आरती कर प्रदेश की जनता के लिए सुखसमृद्धि हेतु भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद लेंगे।

संयोजक जितेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो वर्ष कोरोना काल मे यात्रा नहीं हो पाई थी। इस कारण इस वर्ष भोलेनाथ के भक्तों में यात्रा को लेकर अति उत्साह है।

पहले की तरह इस बार पाटन के सभी गांवों से कांवरियों का जत्था टोला घाट में जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। इसके अलावा, अभनपुर,उतई, कुम्हारी, भिलाई ,दुर्ग से भी कांवरिये पहुचेंगे। जिसके लिए प्रत्येक गांवों में आमंत्रण दिया गया है।

साथ ही जितेंद्र वर्मा ने लोगों से निवेदन करते हुए कहा है कि जिनके पास किसी कारण वश आमंत्रण नहीं पहुंच पाया हो वे समाचार के माध्यम से ही आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सादर आमंत्रित है।

समिति के सदस्यों ने आयोजन को लेकर ब्यापक तैयारी कर की है, भगवताचार्य,पंडित कृष्णा तिवारी के मंत्रोचार से सुबह 8 बजे ओग्गर तालाब शिवमंदिर में पूजा के बाद 10 बजे टोला घाट के लिए निकलेगें।

11 बजे से टोला घाट मजलाभिषेक ,रुद्राभिषेक, महाआरती पश्चात महाप्रसादी,एवम भोजन की व्यवस्था समिति की ओर से की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...