CG – एक्सीडेंट में कांग्रेस नेता के भाई की मौत: तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला… गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम; मुआवजे को लेकर नगरवासी सड़क पर उतरे

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोग मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए थे। काफी समझाइश के बाद लोग माने और दो घंटे बाद जाम खुला।

जानकारी के मुताबिक, झांपी दरहा निवासी कांग्रेस नेता राम प्रसाद कोरवा का छोटा भाई और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता कोरवा का देवर शिव कोरवा रविवार सुबह करीब 8.30 बजे घर से पैदल निकला था। अभी वह बगीचा तहसील चौराहे पर पहुंचा था कि एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसे में शिव कोरवा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कुछ देर में ही पकड़ लिया।

वहीं दूसरी ओर युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शव को सड़क पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर में ही परिजनों के साथ ही स्थानीय महिलाएं भी विरोध में शामिल हो गईं। लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अफसर भी पहुंचे और मुआवजा देने का आश्वासन देकर करीब 2 घंटे बाद जाम खत्म कराया। वहीं 10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि भी दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बगीचा की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का बहुत दबाव रहता है। यहां तहसील चौराहा पर अंबिकापुर-जशपुर के अलावा पंडरापाठ की ओर से आने वाली वाहनों की अधिक संख्या है। लगातार आवाजाही के चलते आए दिन पैदल चलने वाले स्कूली बच्चे और अन्य राहगीरों के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी कोई व्यवस्था नहीं की जाती। यहां पर परमानेंट ड्यूटी होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरी में चंगाई प्रार्थना सभा को लेकर बवाल :...

नगरी। छत्तीसगढ़ के नगरी नगर में रविवार को चंगाई प्रार्थना सभा को लेकर माहौल गरमा गया। वार्ड क्रमांक 12 में एक घर के भीतर...

सक्ती में भीषण सड़क हादसा : बस की टक्कर...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। डभरा थाना क्षेत्र के छवारीपाली गांव के नजदीक यात्री बस...

बिल्हा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा...

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा में सहकारी बैंक से जुड़ा वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बिल्हा सेवा सहकारी समिति के लेन-देन में...

कांकेर में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला : डेढ़ लाख...

कांकेर। स्क्रैप कारोबारी से कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो...