कांकेर में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला : डेढ़ लाख लेते पकड़ी गई GST अफसर अंचला गिरी सस्पेंड

कांकेर। स्क्रैप कारोबारी से कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई के बाद अब राज्य कर आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया है। कांकेर में पदस्थ अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने कारोबारी की गाड़ी छोड़ने और कार्रवाई से राहत देने के बदले डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। इस मामले में रिश्वत की रकम पहुंचाने वाले इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया गया है। यह मामला कांकेर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर से जुड़ा है।

ACB ने शिकायत के बाद बिछाया जाल

मिली जानकारी के अनुसार, एक कबाड़ कारोबारी ने GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत की जांच के बाद रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। बताया गया कि कारोबारी की स्क्रैप से भरी गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये मांगे गए थे। एसीबी की टीम ने तय योजना के तहत कार्रवाई करते हुए कथित रिश्वत की रकम लेने के मामले में अधिकारी को गिरफ्तार किया। रकम पहुंचाने में भूमिका निभाने के आरोप में इमरान मेमन को भी पकड़ा गया।

कारोबारी का दावा- बिल होने के बावजूद रोक दी गई थी गाड़ी

शिकायतकर्ता मोहम्मद शौएब रंगरेज के अनुसार, 18 नवंबर को उनकी गाड़ी स्क्रैप लेकर जा रही थी। कारोबारी का दावा है कि वाहन में लदे माल के बिल मौजूद थे, इसके बावजूद गाड़ी रोक दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अंचला गिरी ने वाहन पर कार्रवाई और जब्ती की बात कहते हुए 10 लाख रुपये की पेनाल्टी की चेतावनी दी थी, जबकि लोड स्क्रैप की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। कारोबारी के मुताबिक, कथित तौर पर मामला निपटाने के लिए पहले दो लाख रुपये मांगे गए। बातचीत के बाद डेढ़ लाख रुपये देने पर सहमति बनी। इसमें से 50 हजार रुपये पेनाल्टी के तौर पर काटने और बाकी रकम घर पहुंचाने की बात कही गई थी।

इमरान मेमन के माध्यम से रकम लेने का आरोप

ACB की जांच में इमरान मेमन की भूमिका सामने आने की बात कही गई है। आरोप है कि रिश्वत की रकम अंचला गिरी तक पहुंचाने का काम इमरान ने किया। 30 वर्षीय इमरान कांकेर के संजयनगर का निवासी बताया गया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की गई है। एसीबी रिश्वत मांगने और लेन-देन से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद राज्य कर आयुक्त ने किया निलंबित

ACB की गिरफ्तारी के बाद मामले में विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई हुई है। राज्य कर आयुक्त ने असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से GST विभाग में हलचल है। फिलहाल एसीबी मामले की आगे जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरी में चंगाई प्रार्थना सभा को लेकर बवाल :...

नगरी। छत्तीसगढ़ के नगरी नगर में रविवार को चंगाई प्रार्थना सभा को लेकर माहौल गरमा गया। वार्ड क्रमांक 12 में एक घर के भीतर...

सक्ती में भीषण सड़क हादसा : बस की टक्कर...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। डभरा थाना क्षेत्र के छवारीपाली गांव के नजदीक यात्री बस...

बिल्हा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा...

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा में सहकारी बैंक से जुड़ा वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बिल्हा सेवा सहकारी समिति के लेन-देन में...

सुकमा पुलिस की बड़ी कामयाबी : ओडिशा से दिल्ली-NCR...

सुकमा। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक गांजे की खेप पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह पर सुकमा पुलिस ने शिकंजा...