भिलाई में ACB-EOW की रेड: शराब घोटाले मामले में पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया के घर तलाशी लेने पहुंची टीम… आज ही ढिल्लन की EOW रिमांड हो रही खत्म

भिलाई। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EoW) ने भिलाई में शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया के घर ACB और EOW की टीम ने रेड मारी है। आपको बता दें, पप्पू ढिल्लन EOW-ACB की रिमांड में है, आज उसकी रिमांड खत्म हो रही है। EOW-ACB उसे आज कोर्ट में पेश करेगी। उससे पहले ACB-EOW की टीम उसके घर तलाशी लेने पहुंची है।

आपको बता दें कि 26 दिन पहले 12 अप्रैल को भी टीम ने उसके भिलाई निवासी में छापेमारी की थी। उस दौरान पप्पू ढिल्लन के घर से 28 लीटर विदेशी शराब मिली थी। सुपेला थाना पुलिस ने पप्पू ढिल्लन के बेटे जसजीत ढिल्लन के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया था। वहीं छापेमारी के दौरान विजय भाटिया फरार हो गया था। उसके घर में कोई नहीं होने से टीम ने उसे सील कर नोटिस चस्पा कर दिया था।

इस दौरान एसीबी ने पप्पू के घर की कई आलमारी और कमरों को सील कर दिया था। बताया जा रहा है कि 8 मई बुधवार सुबह करीब 4-5 गाड़ियों में ACB और EOW की टीम भिलाई नेहरू नगर पहुंची। टीम ने विजय भाटिया और पप्पू ढिल्लन के यहां एक साथ छापेमारी की। ऐसा कहा जा राह है कि टीम पंचनामा कार्रवाई करके सील किए गए कमरों और आलमारी की तलाशी लेगी। उसके बाद जो भी दस्तावेज या सबूत मिलेगें उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पिछली बार छापेमारी के दौरान सुपेला पुलिस ने 28 लीटर विदेशी शराब जब्त कर आरोपी जसजीत ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे नोटिस देकर छोड़ा गया था। ये चौथी बार है जब पप्पू ढिल्लने के घर में एसीबी की छापेमारी की गई है। इससे पहले ईडी की टीम भी यहां छापा मार चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...