नगर पालिका में ACB की रेड, CMO और अकाउंटेंट 33 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार की शिकायत पर हुई कार्रवाई

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में ACB ने बड़ी रेड की है. CMO और अकाउंटेंट 33 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए हैं. आरोप है कि सीएमओ और अकाउंटेंट ने बिल बास करने के नाम पर ठेकेदार से पैसे मांगे थे. रिटर्निंग वॉल और सड़क निर्माण के बिल में घूसखोरी हो रही थी. ACB टीम ने दोनों को ट्रैप कर दबोच लिया है. दोनों आरोपियों को अंबिकापुर ले जाया गया है. वहीं इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका में हड़कंप मच गया है.

मामले में ठेकेदार चंद्रमणि वर्मा ने सरगुजा एसीबी से शिकायत की थी. जिसके बाद एसीबी की टीम ने प्लान बनाकर दोनों अधिकारियों को उनके ऑफिस से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. चंद्रमणि वर्मा ने एसीबी की टीम को बताया था कि डेढ़ साल पहले वार्ड नंबर 8 में सरोवर मार्ग में सड़क निर्माण के दौरान अधिकारियों ने कमीशन मांगा था.

ठेकेदार ने कहा कि सड़क निर्माण के बिल का भुगतान हुए बिना ही 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में दिया था. ठेकेदार की शिकायत के बाद एसीबी ने अधिकारियों को पकड़ने का जाल बिछाया. प्लान के मुताबिक एसीबी की टीम ऑफिस पहुंच गई. इसके बाद रंगेहाथों ही लेखपाल को दबोच लिया. मौके से एसीबी की टीम ने 33 हजार रुपये बरामद किए हैं. फिलहाल एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की विस्तृत रूप से तफ्तीश कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...