नए साल में ACB की बड़ी कार्रवाई: SDM ऑफिस का बाबू किसान से 1 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार… 2 लाख रुपये की रखी थी मांग

CG

रायगढ़। बिलासपुर ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ के धर्मजयगढ़ एसडीएम कार्यालय में तैनात बाबू अनिल कुमार चेलक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू एक ग्रामीण से 1 लाख रुपए रिश्वत ले रहा था। आरोपी पर एक ग्रामीण की जमीन से जुड़ी शिकायत को नस्तीबद्ध (रफा-दफा) करने के बदले 2 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार, सौदे की पहली किस्त के रूप में जैसे ही आरोपी ने 1 लाख रुपये लिए, पहले से घात लगाए ACB अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने रकम को अपने आवास के पीछे फेंकने की कोशिश की, लेकिन सतर्क ACB टीम ने तुरंत पैसे बरामद कर लिए।

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व ACB DSP अजितेश सिंह की टीम ने किया। नए साल के पहले ही दिन हुई इस ट्रैप कार्रवाई ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर बड़ा संदेश दिया है।

Exit mobile version