भिलाई में फिर से हादसा: सेक्टर 1 मोड पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार… बाल-बाल बची महिला, रूफटॉप विंडो से सुरक्षित निकली बाहर… कल भी दो कारों के बीच हुई थी जबरदस्त भिड़त

भिलाई। कल भिलाई के सेक्टर 5 बीएसएनल ऑफिस के पास दो कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए है। इतना ही नहीं कार के एयरबैग भी खुल गए है।

वहीं आज फिर टाउनशिप क्षेत्र में सेक्टर 1 के मोड़ पर क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है की कार को महिला चला रही थी। इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है।

भट्टी थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि घटना लगभग दोपहर 12:00 बजे की है। क्रेटा कार क्रमांक सीजी 07 सी डी 30 26 सेक्टर 9 से मुर्गा चौक की तरफ जा रही थी। बीएसएनएल चौक सेक्टर 1 से मुड़ते हुए कार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार को महिला चला रही थी जो कार के रूफटॉप विंडो को खोलकर बाहर निकल कर चली गई। जिससे की उन्हें कोई चोट नहीं आई है। भट्टी पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर भीड़ को हटाया और स्थिति को सामान्य किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...