हादसों का दिन: पाटन में भीषण सड़क हादसा… जीप और ट्रक के बीच टक्कर, 7 लोगों की मौत… इधर बांदा में दो गाड़ियों में शादी से लौट रहे थे, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, 5 की मौत, सभी नशे में थे

Horrific road accident in Patan, collision between jeep and truck

नई दिल्ली। गुजरात के पाटन जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां वरही इलाके में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब एक जीप ट्रक में जा घुसी।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किए। हादसे में मारे गए लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बांदा में भी सड़क हादसा, 5 की मौत
इधर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भी सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जानकारी दी है कि चित्रकुट से दो गाड़ियों में 11 लोग शादी से लौट रहे थे, सभी नशे में थे। तभी आपस में एक दूसरे की गाड़ी को ओवरटेक करने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित हुई, जिसके बाद दोनों गाड़ियां पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हुई है। 6 घायलों का इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...