CG में कबड्डी के दौरान हादसा: आंधी-तूफान से उखड़ा टेंट, करंट से तीन खिलाड़ियों की मौत, तीन लोग घायल

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव देर रात भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में कबड्डी मैच चल रहा था, इस दौरान तेज आंधी और तूफान के कारण मैदान में लगा टैंट उखड़कर 11 केवी बिजली की तार से टकरा गया, जिससे करंट की चपेट में आने से 3 खिलाड़ियों की मौत हो गई. कई लोग घायल हैं.

जानकारी के मुताबिक, बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में शुक्रवार को कबड्डी मैच का आयोजन किया गया था. घटना 10-11 बजे के बीच की बताई जा रही है. मैच शुरू होने के बाद मौसम बिगड़ गया और तेज-आंधी-तूफान शुरू हो गया. इस दौरान मैदान में लगा टेंट उखड़कर 11 केवी बिजली की तार से जा टकराया, जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग बेहोश होकर गिर पड़े. आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायलों को विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया.

डॉ. भारती (खंड चिकित्सा अधिकारी, विश्रामपुरी) ने बताया कि कुल 6 लोगों को अस्पताल लाया गया था. इनमें से तीन की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है.

इस घटना में गरांजीडीही निवासी सतीश कुमार, 24 साल, पांडे पारा निवासी श्याम नेताम, 25 साल, बांसकोट निवासी सुनील शोरी, 25 साल
की मौत हो गई. वहीं बांसकोट निवासी शिवम दास, 16 साल, बांसकोट निवासी रावसवाही निवासी सुविलाल मरकाम, 25 वर्ष घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...