NH-30 पर हादसा: बस पलटने से शिक्षिका की मौत, 15 यात्री घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस बालेंगा कोसा सेंटर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से 15 यात्री घायल हो गए।

मृतका की पहचान कवर्धा निवासी पदमनी चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो सुकमा जिले के दोरनापाल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पलट गई।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर रास्ता साफ कराया गया और यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका चालक की लापरवाही या तेज रफ्तार को माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...