CG – हादसा, आत्महत्या या मर्डर ? 11वीं मंजिल से गिरी नाबालिग छात्रा, सिर फटने से मौत… वीडियो आया सामने… घर से निकली थी जन्मदिन पार्टी में जाने, परिजनों को मिली शाम को मौत की खबर

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी की बिल्डिंग के 11वीं मजिल से एक नाबालिग लड़की गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई है। बालिका 12वीं की छात्रा थी और फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने के नाम पर घर से निकली थी। नाबालिग की मौत से जुड़ा दो वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में छात्रा एक सोसाइटी के अंदर जाते हुये दिख रही है। साथ ही एक अन्य वीडियो में बालिका अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से गिरते हुये भी दिखाई दे रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली छात्रा का नाम अहाना जैन है, जो कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह डीडी नगर इलाके में रहती थी। वह घर से यह कहकर निकली थी कि सहेली की बर्थडे पार्टी में जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या किसी ने उसे धक्का दिया।

दरअसल, शनिवार दोपहर ढाई बजे घर से निकली थी। वह करीब 2 घंटे सहेली के साथ रही, फिर वहां से चली गई। बर्थडे मनाने के बाद जब छात्रा देर तक घर नहीं लौटी तो कारोबारी पिता मनोज जैन ने डीडीनगर थाने में छात्रा की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

इसी बीच करीब रात सवा 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी की बिल्डिंग के नीचे एक लड़की खून से सनी पड़ी हुई है। आसपास के लोगों ने उठाकर तुरंत अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

तेलीबांधा टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बिल्डिंग के 11वें माले की छत की बाउंड्रीवॉल से कई सामान मिले हैं। इसमें इयरफोन, आईफोन, चश्मा और एक जोड़ी चप्पल मिली है। पुलिस को आशंका है कि यह सभी सामान उसी लड़की के हैं।

मृतिका के पास से एक पर्ची भी मिली है, जो लाइब्रेरी के फीस पेमेंट की है। साथ ही ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी से छात्रा की स्कूटी भी मिली है, जिसमें गिफ्ट रखा हुआ मिला है।

तेलीबांधा टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम ​​​​​के लिए भेजा गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। छात्रा सोसाइटी में किससे मिलने आई थी, वह कौन सी मंजिल पर गई थी। पर जांच की जा रही है।

साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी ने उसे धक्का दिया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...

एक लाख की रिश्वत लेकर शराब आरोपियों को छोड़ा...

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सारागांव थाने में पदस्थ एक...

सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक जारी : प्रशासन...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों...