नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न… CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रहे उपस्थित

रायपुर। नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर और पार्षदों को चुना है, वे उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के विकास में पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन पर जोर दिया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में पहली फॉरेनर एक्ट के तहत मामला दर्ज:...

CG महासमुंद। छत्तीसगढ़ में पहली बार विदेशियों विषयक अधिनियम (फॉरेनर एक्ट) के तहत मामला दर्ज करते हुए महासमुंद पुलिस ने बांग्लादेशी चोर गिरोह और अंतर्राष्ट्रीय...

CG में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से...

जशपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं जशपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में...

CGMSC Scam – 5 अधिकारी गिरफ्तार: EOW ने सीजीएमएससी...

CG रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) घोटाले में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी अधिकारियों...

विधानसभा बजट सत्र का समापन : स्पीकर रमन सिंह...

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन भाषण में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर...

ट्रेंडिंग