राजधानी में दोस्ती तोड़नी की मिली इतनी बड़ी सजा: सबक शिखाने के लिए 12वीं की छात्रा के ऊपर फेका एसिड… ऑनलाइन मंगाया था तेजाब, छोटी बहन ने घर वालों को बताया; पढ़िए पूरी खबर…

एसिड अटैक का शिकार हुई नाबालिग पीड़िता 12 वीं क्लास की छात्रा है

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को बड़ी वारदात हुई है. यहाँ एक12वीं की छात्रा पर ऐसिड फेंकने का मामला सामने आया है. ३ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. जिसके बाद उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में ऐड्मिट करवाया गया है. इस केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.

दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में हुई इस घटना को सुबह साढ़े 9 बजे अंजाम दिया गया था. पुलिस सूत्रों की माने तो ऐसिड फेंकने वाला आरोपी लड़का, लड़की का जान पहचान वाला है. मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम ने बताया कि अस्पताल में पीड़िता को बेहतर मेडिकल सुविधा दी जा रही है.

न्यूज 18 के एक रिपोर्ट के अनुसार घटना का मुख्य आरोपी सचिन जबकि दूसरा आरोपी हर्षित और तीसरा आरोपी वीरेंद्र है. आरोपियों में से सचिन ने ई कॉमर्स साइट (Flipkart) से एसिड मंगवाया था. ये कितना इफेक्टिव है इसकी जांच की जा रही है. जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सचिन और पीड़िता दोनों दोस्त थे और एक महीने पहले दोनों की दोस्ती टूट गई थी. पीड़िता अब लड़के से बात नहीं करना चाहती थी.

एसिड अटैक से पहले सचिन ने हर्षित और वीरेंद्र के साथ पूरी प्लानिंग की थी. सचिन मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था. सचिन ने ही एसिड पीड़िता पर फेंका था जबकि वो मोटरसाइकिल हर्षित चला रहा था. वही वीरेंद्र का इस कहानी में काफी अहम रोल है. वीरेंद्र, सचिन का मोबाइल और उसकी स्कूटी लेकर किसी दूसरे लोकेशन पर था जिससे सचिन की लोकेशन घटना वाली जगह पर न आए, इसलिए वीरेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह नौ बजे पीसीआर पर मोहन गार्डन पुलिस थाने को जानकारी मिली थी कि 17 साल की किशोरी पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका गया है. दो युवकों ने सुबह साढ़े सात बजे घटना को अंजाम दिया है. घटना के दौरान किशोरी की छोटी बहन भी उसके साथ थी. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू करी दी थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...