रिसाली में शक्ति भवन का होगा मेंटेनेंस, सांसद विजय बघेल ने दिया फंड…सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, पार्षद मनीष संग वार्डवासियों ने रखी नींव

भिलाई। रिसाली नगर निगम आशीष नगर वार्ड नंबर 25 शक्ति भवन में सांसद निधि द्वारा भवन संधारण के लिए भूमि पूजन किया गया। रिसाली नगर निगम सांसद प्रतिनिधि पप्पू दीपक चंद्राकर व वार्ड 25 पार्षद मनीष यादव (बंटी) संधारण निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया । इस कार्य के लिए सांसद निधि द्वारा 5 लाख स्वीकृत हुए हैं। सांसद प्रतिनिधि पप्पू दीपक चंद्राकर ने बताया कि, हल्बा समाज के सभी लोगों ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त किया है।

सांसद लगातार विकास के प्रति समर्पित है। जनता की हरेक मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनकी मांगों को पूरा कर रहे हैं। इसीलिए लोकसभा की जनता ने उन्हें भरपूरा प्यार और आशीर्वाद दिया है। सांसद प्रतिनिधि व वार्ड पार्षद ने हल्बा समाज के सभी लोगो को विकास कार्य के लिए बधाई दी। भूमि पूजन पूजन कार्यक्रम में हल्बा समाज के अध्यक्ष मंथीर खलेंद्र, उपाध्यक्ष युवराज गौर महासचिव ईश्वर भंडारी, मदन करभाल, भूपत भुआयॅ, छन्नूलाल भुआयॅ सयतू तारम,उमेंदी राम, अजित,गणेश,पुरेंद्र, महिला वर्ग चंद्रिका रावत,भेन ठाकुर,सुमिता, पुणिॅमा, पल्लवी, चित्रलेखा,दीपेश आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...