कुरुद में बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई: धड़ल्ले से चल रहा था अवैध प्लॉटिंग का खेल…कलेक्टर के निर्देश के बाद राजस्व विभाग का अमला अलर्ट

भिलाई। जिले में अवैध कालोनियों के विकास को हतोत्साहित करने के उद्देश्य कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से स्थल निरीक्षण किया गया।

संबंधित संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश विभाग दुर्ग एवं अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)दुर्ग, तहसीलदार दुर्ग ने अपने निरीक्षण में पाया कि ग्राम कुरूद में वेलप्लान बिल्डर्स प्रा.लि. डायरेक्टर बसंत कटारिया द्वारा खसरा नंबर 1538 पर कालोनी स्थापना के उद्देश्य से छत्तीसगढ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक अनुमति प्राप्त किये बिना भूखण्डो का उपविभाजन एवं मार्गों का विकास किया था। 09 फरवरी 2022 में संबंधित अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण पर इसमें अनियमितता पाई गई और तुरंत कार्यवाही की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...