BWU की मांग पर अमल: सेक्टर -9 हॉस्पिटल के ICU वेटिंग हॉल में मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए लगाया गया कूलर

भिलाई। सेक्टर-9 हॉस्पिटल के आई.सी.यू वेटिंग हॉल में गर्मी से परेशान मरीजों के परिजनों की शिकायत बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) के पास पहुंची। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने भिलाई इस्पात संयंत्र सेक्टर 9 हॉस्पिटल के प्रशासक एवं मेंटेनेंस अधिकारी डीजीएम शाहिद अहमद जी से संपर्क किया। शाहिद अहमद ने भी तुरंत तत्परता दिखाते हुए वहां कूलर की व्यवस्था कर दी। जिसके लिए बीएसपी वर्कर्स यूनियन‍ (BWU) भिलाई इस्पात संयंत्र एवं शाहिद अहमद का शुक्रगुजार है।

यह पहल बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) की मांग पर की गई, जिन्होंने लगातार परिजनों की तकलीफ को लेकर अनुरोध किया था। यूनियन की सक्रियता और मरीजों के परिजनों की आवाज़ को देखते हुए यह आवश्यक कदम उठाया गया है।

बी.डब्ल्यू.यू के प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में भी सेक्टर 9 हॉस्पिटल की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे इसी तरह के प्रयासरत करते रहेंगे। इस मदद के लिए मरीजों के परिजनों ने यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, शेख मेहमूद,शिव बहादुर सिंह, अमित वर्मन, दिलेश्वर राव, विमल पांडे को धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...