CG – शिक्षक बर्खास्त: स्कूल के बाथरूम में शिक्षक ने छात्रा से किया रेप… शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार… शिक्षा विभाग ने जारी किया टर्मिनेशन आर्डर

Teacher dismissed

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई हुई है। छात्रा से रेप करने वाले शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी युगल किशोर पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ था। पिछले दिनों रेप के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक नवमी की छात्रा के साथ शिक्षक युगल किशोर ने स्कूल के ही बाथरूम में रेप किया था, जिसकी वजह से वो प्रेग्नेंट हो गई थी। मामला 19 अप्रैल 2025 को सामने आया था। इसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया था और उसे न्याय हिरासत में भेजा गया था। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल इस पूरे मामले का खुलासा उसे वक्त हुआ जब छात्र की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे डॉक्टर के पास ले जाने पर पता चला कि छात्रा गर्भवती है। छात्रा ने पूछताछ में बताया कि शिक्षक युगल किशोर ने उसके साथ गंदी हरकत की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...