छत्तीसगढ़: चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर कार्रवाई: सोशल मीडिया में चाइल्ड पोर्न शेयर करना छात्र को पड़ गया भारी… साइबर सेल ने पकड़ा

कांकेर। कांकेर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो वायरल करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी छात्र ने 7 साल के बच्चे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की था। इस तरह के लोगों पर नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो निगरानी रखती है। जानकारी के बाद संंबंधित राज्य की पुलिस को इसकी जानकारी देती है। उसके बाद पुलिस आरोपित पर कार्रवाई करती है। इस संबंध में NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) की ओर से कांकेर पुलिस को सूचना दी गई थी। छात्र पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

शिवनगर निवासी प्रवीण साहू शहर के एक कॉलेज का छात्र है और रिटायर्ड फौजी का बेटा है। आरोप है कि उसने अप्रैल 2021 में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में 7 साल के बच्चे को एक मुर्गे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते दिखाया गया था। यह वीडियो कहां का था यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

NCRB की सेल ने इस वीडियो की जांच कराई तो पता चला कि इसे कांकेर से अपलोड किया गया है। इसके बाद वहां से जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस और फिर कांकेर भेजी गई। इस पर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले भी अप्रैल 2021 में ऐसे ही एक मामले में पखांजूर निवासी रतन दास और जून 2021 में भानुप्रतापपुर के युवक संतोष यादव को भी गिरफ्तार किया गया था।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो या फोटो अपलोड करने से बचें। इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी सर्च करना या इससे संबंधित कोई भी वीडियो शेयर या पोस्ट करना अपराध है। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है। इसमें 5 साल की सजा हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक ‘नेशनल क्राइम फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन’ इस पर नजर रखती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...