महादेव बुक के बाद अब रेड्‌डी अन्ना सट्‌टा आईडी पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: नागपुर से अभिषेक गौर गिरफ्तार…सुसाइड केस में भी प्रताड़ना का है आरोप, 10 से ज्यादा फोन और एटीएम बरामद

भिलाई। दुर्ग पुलिस इन दिनों ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाले एप्स पर शिकंजा कस रही है। महादेव बुक के बाद अब दुर्ग पुलिस ने रेड्‌डी अन्ना सट्‌टा एप के खिलाफ कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस की ओर से आज जो कार्रवाई हुई है। उसके संबंध में प्रेस रिलीज जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है, होटल संचालक निर्भय यादव आत्महत्या मामले में पुलिस ने फरार एक आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 306, 34 के तहत कार्रवाई किया है। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि चौकी स्मृति नगर चौकी के अंतर्गत होटल संचालक निर्भय यादव अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में मृतक ने दलेश्वर देशमुख, अभिषेक गौर समेत अन्य लोगों से प्रताड़ित करने से आत्म हत्या उल्लेखित था।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सभी पहलुओं को बारिकी से जांच कर अभिषेक गौर के बारे में जानकारी जुटाई। गिरफ्तारी के पहले आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिषेक गौर का संबंध ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा में आई डी बेचना और सट्टा खिलाने में संलिप्त होने की जानकारी मिली। तकनीकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी अभिषेक गौर के नागपुर में होने की पुष्टि हुई।

पुलिस उसे पकड़ने टीम रवाना हुई। सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में टीम नागपुर के एमबी टॉउन सद्भावना नगर में घेराबंदी कर पकड़ा गया। मकान की तलाशी लेने पर अभिषेक के पास से दर्जनों मोबाईल एटीएम कार्ड, बैक एकाउन्ट पासबुक , चेकबुक , सिम कार्ड , लैपटॉप मिले है।

खुलेंगे कई राज, रडार में आएंगे कई गुर्गे
अभिषेक गौर रेड्डी अन्ना आईडी के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा में में जुड़ने की पुख्ता जानकारी मिली। मिले बैक एकाउण्ट एटीएम के ट्रान्जेक्शन की जानकारी बैंको से पत्राचार के माध्यम से प्राप्त जा रही है। बताया जा रहा है कि अभिषेक से पूछताछ बाकी है। पूछताछ में जो खुलासे होंगे उससे कई इनपुट्‌स मिलेंगे।

बताया जा रहा है कि अभिषेक के चक्कर में कई लोग रडार में आएंगे। सुपेला आकाशगंगा से लेकर कांट्रेक्टर कॉलोनी, वैशालीनगर व शांतिनगर इलाके से जुड़े कई नाम मिल रहे हैं। कई तो व्यापारी भी है जो अलग-अलग व्यवसाय के साथ सट्‌टे के कारोबार में उतर गए हैं।