विद्युत संविदा कर्मियों का संघर्ष जारी: 36वें दिन धरनास्थल पर ही मना लिया आंबेडकर जयंती…

भिलाई। धरना स्थल में प्रदेश के कोने कोने से आए 2500 विद्युत संविदा कर्मियों ने अनिश्चित कालीन आंदोलन 36वें दिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जयंती पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण किए तथा संविधान के प्रस्तावना का वाचन भी किया। इस अवसर पर संविदा कर्मियों ने “जय भीम जय संविधान” का नारा लगाया। संविदा कर्मियों ने कहा कि बाबा साहेब के वजह से ही आज हम धरना स्थल में न्याय के लिए गुहार लगा पा रहे हैं और उम्मीद है कि संविधान निर्माता के जयंती पर हमें भी न्याय मिल सकेगा।

पॉवर कम्पनी में लाइन परिचारक संविदा कर्मियों को 2 वर्ष में नियमित करने का रहा है परम्परा…
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में लाइन परिचारक संविदा कर्मियों को दो साल के संविदा/परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने पर नियमित करने का परम्परा रहा है। किन्तु राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण विद्युत संविदा कर्मियों का नियमितीकरण नहीं हो रहा है। संविदा कर्मी 2 वर्ष में नियमित हो जाने के उम्मीद से अपने जान जोखिम में डाल कर काम करने के लिए इस विभाग में आ जाते हैं। किंतु आये दिन उनके साथ विद्युत दुर्घटनाएं हो जाते हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों के अंग भंग हो गए हैं और 25 से अधिक संविदा कर्मियों का निधन हो गया है। इसलिए विद्युत संविदा कर्मी अपने नियमितीकरण और अनुकंपा नियुक्ति का मांग कर रहे हैं। जिस कारण संविदा कर्मी शासन तक अपनी बातों को पहुंचना चाहते हैं। लेकिन शासन भी आंख कान मूंदे हुए है और इधर एक तरफ विद्युत संविदा कर्मियों के जान बारी बारी से जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...