छुट्टी के दिन स्पा सेंटर खुलने पर कार्रवाई : सूर्या माल के 7 स्पा संचालिकाएं गिरफ्तार, कोर्ट ने सभी को जेल भेजा

भिलाई। स्मृति नगर पुलिस चौकी ने सूर्या माल क्षेत्र में स्थित 7 स्पा और ब्यूटी सैलून पर छापेमारी की। शासन के नियमों के अनुसार, मंगलवार को सभी स्पा और ब्यूटी सैलून को साप्ताहिक छुट्टी रखना अनिवार्य है। छुट्‌टी के दिन भी स्पा सेंटर और सैलून खोलने पर पुलिस ने 7 स्पा संचालिकाओं को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।

इस मामले में पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि न्यू एलोरा स्पा, रॉयल रिलेक्सिंग स्पा, द फाइनिंग स्पा, द राइजिंग स्पा, कृतिमा स्पा एंड ब्यूटी, संजू स्पा एंड ब्यूटी और दिशा स्पा एंड ब्यूटी खुले मिले। चेकिंग के दौरान न केवल ये स्पा खुले पाए गए, बल्कि संचालिकाओं ने पुलिस टीम और साक्षियों से विवाद भी किया। इससे वहां मौजूद लोगों के बीच अशांति का माहौल बना। पुलिस ने सभी संचालिकाओं को गिरफ्तार कर थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में मामला दर्ज किया है।

सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126 और 135 के तहत कार्रवाई की गई। अनुविभागीय दंडाधिकारी छावनी न्यायालय ने सभी को केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों पर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने शहर के अन्य स्पा और ब्यूटी सैलून संचालकों को शासन की गाइडलाइन और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की हिदायत दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...