विधायक गजेन्द्र यादव ने मंत्री पद की ली शपथ: मिला स्कूल शिक्षा एवं विधायी विभाग… बोले – नई दिशा, नए संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ की सेवा ही मेरा धर्म है

रायपुर/दुर्ग। स्कूल शिक्षा एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव आज रायपुर स्थित राजभवन में, माननीय महामहिम राज्यपाल रामेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

उन्होंने कहा की सपनों को साकार करने की राह में, जनता का विश्वास सबसे बड़ा संबल है।
नई दिशा, नए संकल्प के साथ
छत्तीसगढ़ की सेवा ही मेरा धर्म है।
आज जो जिम्मेदारी मुझे छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के रूप में मिली है, वह आपके विश्वास, आशीर्वाद और नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम है।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की इस अवसर पर मैं, विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृहमंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष,राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी,तथा सभी राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का, हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

मैं संकल्प लेता हूँ कि पारदर्शिता, निष्ठा और सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ को नई दिशा और नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास करूँगा।

राजभवन में केबिनेट मंत्री पद का शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री निवास पहुँचे और मुख्य्मंत्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किये। इसके पश्चात रायपुर सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में पहुँचे दुर्ग के भाजपा परिवारजन से मुलाक़ात किये। शाम 5 बजे अपने गृहग्राम अहिवारा पहुँचे और पिता जी बिसरा राम यादव और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिए और परिवारजन तथा कार्यकर्त्ताओ से मुलाक़ात किये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...