एक्सीडेंट ब्रेकिंग: दुर्ग से रायपुर जा रहे एक्टिवा सवार को ट्रक ने लिया अपने चपेट में… मौके पर ही हो गई युवक की मौत… मृतक की हाल ही में हुई थी शादी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़ा हादसा हो गया है। तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक्टिवा सवार को चपेट में लिया है। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत कार्रवाई कर वाहन को जब्त किया गया है।

कुम्हारी टीआई सुधांशू सिंह बघेल ने बताया कि हॉलिडे रिसोर्ट के पास एक्टिवा CG04 HU 7769 का चालक कोटा रायपुर निवासी उमेश बंजारे दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान ट्रक CG04 MS 7963 का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा सवार को चपेट में लिया। घटना में एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उमेश ही हाल ही में शादी हुई थी। उमेश रोजी मजदूरी का काम करता था। अपने साले के साथ कुछ काम से भिलाई-दुर्ग आया हुआ था। घर जाते समय मृतक का साला दूसरे वाहन में था। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...