एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या: लूटपाट का विरोध करना अभिनेत्री को पड़ गया भारी, बदमाशों ने पति और बेटी के सामने मार दी गोली

एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार को एक एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को लुटेरों ने हावड़ा जिले में राजमार्ग पर उस वक्त अंजाम दिया, जब एक्ट्रेस लूटपाट का विरोध कर रही थी। एक्ट्रेस का नाम रिया कुमारी था और वह झारखंड की रहने वाली थीं। 

क्या है पूरा मामला
एक्ट्रेस रिया अपने पति प्रकाश कुमार और अपनी 2 साल की बेटी के साथ कार से राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से होकर कोलकाता जा रही थीं। प्रकाश कुमार एक फिल्म निर्माता हैं। पुलिस ने बताया कि प्रकाश कुमार बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास सुबह करीब छह बजे टॉयलेट के लिए रुके। इसी बीच, तीन लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया और उनका सामान लूटने लगे।

जब रिया ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। प्रकाश कुमार अपनी पत्नी को कार तक ले गए और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक इधर-उधर भटकते रहे। कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे उन्होंने कुछ लोगों को देखा तो उन्हें आपबीती सुनाई। 

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रकाश और उसकी पत्नी रिया को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाने में मदद की, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है और रिया के पति प्रकाश से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर रही है। 

पति प्रकाश के बयान पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है। ईशा आलिया झारखंड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल थी। उनका रियल नेम रिया है। स्क्रीन पर आने के बाद उन्होंने अपना नाम ईशा आलिया कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

CG – 5 शिक्षक सस्पेंड: स्कूल में शराब पीकर...

5 teachers suspended जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में डीईओ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से...

Durg News: TI, SI, ASI और प्रधान आरक्षकों का...

दुर्ग। जिले के कई थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया...

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग: कर्नल सोफिया ने बताया...

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं. पाक ने भारत के नागरिकों और धार्मिक स्‍थलों पर हमला करना शुरू...

ट्रेंडिंग