छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज़… स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन को लेकर आया अपडेट, 10 से कर सकते है अप्लाई… सभी DEO को निर्देश जारी; जानिए चयन की प्रक्रिया और मुख्य बातें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। 10 अप्रैल 2023 से एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा। इसे लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस संदर्भ में सभी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को निर्देश जारी कर दिया है।

जानिए चयन की प्रक्रिया और मुख्य बातें :-

  • ऑनलाइन आवेदन का प्रोसेस 10 अप्रैल 2023 से शुरू होगा, जो 5 मई 2023 तक चलेगी।
  • 5 मई से 10 मई के बीच सीट का आवंटन होगा, वहीं 11 मई से 15 मई के मध्य दाखिले की आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
  • पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यनतम उम्र 5 साल और अधिकतम 6 साल 6 महीने से ज्यादा नहीं होनी चाहिये।
  • दाखिले में महतारी दुलार योजना के तहत आने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी।
  • बालिकाओं को दाखिले में प्राथमिकता दी जायेगी, वहीं प्रत्येक क्लास में 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन रिक्त सीटों पर किया जायेगा।
  • 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल और 32 स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गयी है।
  • कक्षा में 25 प्रतिशत सीट पर चयन लॉटरी के जरिये रैंडम तरीके से किया जायेगा।

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को जारी किया निर्देश, देखिये लेटर :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...