जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष शालिनी यादव का निधन: कल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया था अस्पताल…CM, गृहमंत्री समेत नागरिकों ने व्यक्त की शोक संवेदना

भिलाई। बड़ी दुखद खबर आ रही है रायपुर से। जहां दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव का निधन हो गया। शालिनी की तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण कल 04 अप्रैल को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें रायपुर रामकृष्ण अस्पताल रिफर किया गया था। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उन्हें हार्ट अटैक बताया गया था। जिनके अभी कुछ समय पूर्व ही निधन के समाचार प्राप्त हुआ है।

ज्ञात हो कि जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष शालिनी यादव का स्वास्थ्य विगत कुछ दिनों से खराब चलने के कारण वो दुर्ग अस्पताल में भर्ती रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। उपरांत दुर्ग बहन के यहां रहते कल पुनः स्वास्थ्य बिगड़ने पर चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां हार्ट अटैक आने ओर ज्यादा तबियत बिगड़ने पर ग्रीन कारीडोर बनाकर रायपुर रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया था। विश्वस्त तथा पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुछ समय पूर्व उनका निधन हो गया।

उनके पार्थिव शरीर को गृहग्राम बोरई लाने की तैयारी की जा रही है। जहां उनकी अंत्येष्ठि की जाएगी। उनके दुखद निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, क्षेत्रीय विधायक व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित दुर्ग जिला के कांग्रेसजनो, शुभचिंतकों तथा उनके ग्राम बोरई तथा जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र की जनता ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते श्रद्धांजली दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...