छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में एडमिशन की तारीख बढ़ी: 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर… अब कुलपति की अनुमति से इस दिन तक हो सकता है एडमिशन; देखिए आदेश की कॉपी

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में 12th पास स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर है। खास कर उनके लिए जो अब तक कॉलेजों में एडमिशन नहीं ले पाए थे। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन एडमिशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है। आपको बता दें कुलपति की अनुमति से पहले ये डेट 31 जुलाई तक ही था। परन्तु इस अब बढ़ा कर 16, अगस्त कर दिया गया है। मिली जानकरी के अनुसार छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थाओं के लिये सत्र 2024-25 हेतु प्रवेश तिथि में वृद्धि की गई है। विभाग के आदेश क्रमांक एफ 17-83/2018/38-2 दिनांक 28.06.2024 द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं हेतु सत्र 2024-25 (प्रथम सेमेस्टर हेतु) प्राचार्य स्तर पर दिनांक 25.07.2024 तक एवं कुलपति की अनुमति से दिनांक 31.07.2024 तक प्रवेश दिये जाने की तिथि निर्धारित थी। छात्रहित की दृष्टि से सीट रिक्त रहने की स्थिति में दिनांक 16.08.2024 तक प्रवेश की तिथि में वृद्धि की जाती है। यह आदेश रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल, दुर्ग के हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी समेत समस्त सरकारी यूनिवर्सिटी मेंलगु होगा।

देखिये आदेश की कॉपी :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री...

दुर्ग। दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए दुर्गवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शासन से...

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...