भिलाई में एडवोकेट और उसके पति के साथ मारपीट: कुत्ते और बिल्ली से शुरू हुआ विवाद…पीड़िता बोली- घर में घुस कर पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी…FIR दर्ज; जानिए क्या है पूरा मामला

भिलाई। शहर में अधिवक्ता और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरा मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की कुत्ते-बिल्ली को लेकर अधिवक्ता और उसकी पति की पिटाई कर दी गई है। अधिवक्ता महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 294,506,323,452,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

भिलाई-3 पुलिस ने बताया की मकान एलएफ 09 पदुमनगर भिलाई तीन निवासी अधिवक्ता वन्दना पाल ने शिकायत किया है कि उनके पड़ोस में सृष्टि शर्मा, संदीप शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, कान्हा शर्मा रहते है।

इन लोग अपने घर मे कुत्ता-बिल्ली पाल कर रखे हुए है। जो कई बार पीड़िता और उसके परिवार, बच्चो को झपट्टा मारकर चोट पहुंचा चूका है। जिसे लेकर सृष्टि के माता पिता को अपने पालतू कुत्ते बिल्ली को संभालने वन्दना पहले कह चूकी है।

पुलिस ने आगे बताया की 16 अक्टूबर की रात में अपने परिवार के साथ पड़ोस के शादी में शामिल होने पीड़िता गई हुई थी। जहाँ से रात 10.30 बजे लौटने पर शर्मा परिजनों ने उसके घर मे घुसकर गाली गालौज कर जान से मारने की धमकी दिया।

आरोपी ने पीड़ित को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। घटना में पीड़िता को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई है। घटना में पीड़िता के पति को भी चोट लगी है। मामला की पुलिस जाँच कर रहीं है। पूरी सच्चाई जाँच के बाद सामने आ पाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...