छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन जारी: इन बड़े कारोबारियों को भेजा समन…पूछताछ के लिए बुलाया दफ्तर; पढ़िए पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रहीं है। छत्तीसगढ़ में ED ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। इस बार ED बड़े कारोबारियों को टारगेट कर रहीं हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ED ने हीरा ग्रुप के सिद्धार्थ अग्रवाल, महावीर कोलवाशरी के विक्की जैन और हिन्द एनर्जी के राजीव अग्रवाल और बजरंग पावर से संदीप गोयल को समन भेज कर पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है। इसके साथ खबर ये भी हैं की ED कई और कारोबारियों को अपने पाइपलाइन में रखीं है, उनसे भी पूछताछ किया जा सकता है।

बता दें इससे पहले ED ने छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग में भी छापा मारा था। कोयले से जुड़े मामले की ED के अधिकारियों ने जांच की थी। जहां कलेक्टर से भी पूछताछ की गई थी।

गौरतलब है की कोयला कारोबार में वित्तीय लेन-देन और मनी लॉड्रिंग की जांच कर रहे ED ने IAS समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी पर शिकंजा कसा था। जिसके बाद उन पर कार्रवाई करते हुए IAS समीर विश्नोई समेत तीन अन्य को न्यायिक हिरासत में लिया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...