CG – सेंट्रल जेल में बंद अफ्रीकी बंदी ने किया सुसाइड: पिछले 4 साल से ड्रग्स केस में था बंद… जांच जारी

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में बंद अफ्रीकी मूल के बंदी ने आत्महत्या कर ली है। बंदी पेट्रिक पिछले 4 साल से ड्रग्स केस में जेल में बंद था। न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गंज पुलिस मृत कैदी का पंचनामा कर रही है।

उल्लेखनीय है कि, 2021 में ड्रग्स तस्करी करने वाले पेट्रिक यूबीके बायको को पुलिस ने मुंबई के नाला सुपोरा के मकान में छापा मारकर गिरफ्तार किया था। पेट्रिक ने रायपुर में ड्रग्स तस्करी की पूरी श्रृंखला तैयार की थी। वह अपने गिरफ्तार हुए दोस्त मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से राजधानी में ड्रग्स सप्लाई करता था।

रायडेन की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस को पेट्रिक का क्लू मिला था। तब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी बेहद गोपनीय तरीके से की थी। पुलिस ने जब उसके मुंबई स्थित ठिकाने पर छापा मारा तब वह अकेला था। पुलिस की टीम दोस्त बनकर उसके घर में घुसी और उसे काबू में कर सीधे रायपुर ले आई। पुलिस को आशंका थी कि उसकी गिरफ्तारी का हल्ला मचने से वह अपने गैंग की मदद से कोई न कोई समस्या खड़ी कर सकता था।

तब मीडिया को एसएसपी यादव ने बताया था कि, पेट्रिक ने ऑटो और टैक्सी वालों का गैंग बनाया। वह उन्हीं के माध्यम से मुंबई में ड्रग्स ग्राहकों तक पहुंचाता है। उसके संपर्क में मुंबई के 30 से ज्यादा टैक्सी और ऑटो वाले हैं। वह उन्हें ड्रग्स का पैकेट छोड़ने के लिए कमीशन देता है. ऑटो वाले ही उसे ग्राहक लाकर देते हैं। पेट्रिक किसी से सीधा नहीं मिलता था। रायडेन की पेट्रिक से मुलाकात मुंबई के एक क्लब में हुई थी, जहां रायडेन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया। वहीं से रायडेन ने पेट्रिक से ड्रग्स खरीदना शुरू किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...