रायपुर कलेक्टर ने किया मतस्य और पीएचई विभाग का औचक निरीक्षण: कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति देने के सख्त निर्देश… विभागों में उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने के भी निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज तेलीबांधा स्थित मतस्य विभाग और पंडरी रोड स्थित पीएचई विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर जाता है, तो उसके अवकाश आवेदन की प्रति उपस्थिति रजिस्टर में अनिवार्य रूप से रखी जाए। उन्होंने विभागों में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था शीघ्र लागू करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा, डॉ. सिंह ने कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने, टेबलों को व्यवस्थित बनाए रखने और प्रत्येक टेबल पर नाम पट्टिका लगाने का निर्देश दिया, ताकि सभी की पहचान स्पष्ट हो सके। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचने और शाम 5:30 बजे से पहले कार्यालय न छोड़ने के सख्त निर्देश दिए, अन्यथा वेतन काटा जायेगा।सुरक्षा नियमों पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी कर्मचारी हेलमेट पहनकर कार्यालय आएं और कार से आने वाले सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...