प्रयागराज महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग, सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री और DRM को लिखा पत्र

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए विशेष ट्रेन सुविधा प्रदान करने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रायपुर मंडल के डीआरएम को पत्र लिखा है। अग्रवाल के मुताबिक उनके लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं, लेकिन वर्तमान में उपलब्ध ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद अग्रवाल ने मांग की है कि रायपुर अथवा दुर्ग से प्रयागराज तक महाकुंभ अवधि के लिए विशेष ट्रेन आरंभ की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को इस पवित्र स्नान का अवसर सहजता से प्राप्त हो सके। उन्होंने रेल मंत्री और डीआरएम से अनुरोध किया है कि श्रद्धालुओं की इस आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाए।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अनूठा पर्व है, जिसमें देश के कोने-कोने से लोग श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होते हैं। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने में कोई बाधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...

रायपुर प्रेस क्लब फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: आरोपी...

रायपुर। राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया...

साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर कोर्ट का...

मुंगेली। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में मुंगेली की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सत्र...