सूरजपुर। गरियाबंद अश्लील डांस का चैप्टर बंद नहीं हुआ था की छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो गया है। वन विभाग के गेस्ट हाउस में लड़कियों के अश्लील डांस ने हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि गेस्ट हादस में मौजूद लोगों के बीच लड़कियां अश्लील गानों पर डांस कर रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यहीं कि क्या वन विभाग के विश्राम गृह ऐसे आयोजनों के लिए दिये जा सकते है ? हालांकि, वीडियो 1-2 साल पुराना बताया जा रहा है।

वीडियो रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली रेस्ट हाउस का है। जिसमें कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम एक बीडीसी (जनपद सदस्य) ने आयोजित किया था। प्रोग्राम के लिए हॉल में गद्दे तक बिछाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर डीएफओ दुलेश्वर साहू ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं। वहीं चौकीदार ने बताया कि तात्कालीन रेंजर खुद नेताओं को चाबी देते थे।
दरअसल, रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली में वन विभाग का रेस्ट हाउस है। जहां एक बड़े हाल और साथ में 4 कमरे भी बनें है। हालांकि, यह रेस्ट हाउस पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर बनाया गया है। लेकिन रेस्ट हाउस में शराबखोरी और जुआ भी खिलाए जाने के आरोप लगते रहे हैं। रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम जनपद सदस्य शमशेर खान ने आयोजित किया था। हॉल में डांसरों ने जमकर अश्लील डांस किया। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। जिसमें कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कर्मचारी भी नजर आए।
जानकारी के मुताबिक, रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आरसी प्रजापति के जिम्मे रेस्ट हाउस की देखरेख थी। आरसी प्रजापति का प्रमोशन हो गया है और उनके स्थान पर सूरजपुर के रेंजर को रामानुजनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।सू रजपुर डीएफओ दुलेश्वर साहू ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं। सूरजपुर एसडीओ फॉरेस्ट अशोक तिवारी के साथ वनविभाग के अधिकारी-कर्मचारी सोमवार को कुमेली पहुंचे। वनविभाग की जांच टीम ने रेस्ट हाउस के चौकीदार, गांव के सरपंच और अन्य लोगों का बयान दर्ज किया।
रेस्ट हाउस के चौकीदार ने कहा कि तत्कालीन रेंजर आरसी प्रजापति के पास रेस्ट हाउस की चाबी होती थी। वे खुद नेताओं को चाबी दे देते थे। वे फोन पर कह देते थे कि नेताजी लोग जा रहे हैं, बैठने की व्यवस्था कर देना। चौकीदार ने भी कहा कि वायरल वीडियो काफी पुराना है।
इससे पहले गरियाबंद में ऑर्केस्ट्रा डांसर्स के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ था। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे।
मामले में कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM तुलसी दास मरकाम को हटा दिया है। SDM के खिलाफ जांच कमेटी बनाई गई। जिसके बाद आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार किए गए।