CG – कांग्रेस नेताओं के घरों के बाद अब इंद्रावती भवन में ED की दबिश: लेबर कमिश्नर दफ्तर और GST भवन में ED का छापा… फाइलों की हो रही जांच-पड़ताल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता व विधायकों के यहां छापेमारी के एक दिन बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीमों ने नवा रायपुर स्थित कई सरकारी दफ्तरों में दबिश दी। ईडी की टीमें इंद्रावती भवन स्थित श्रम विभाग और जीएसटी भवन पहुंची। श्रम संचालनालय के कुछ सेक्शन को सील करने की जानकारी आ रही है।

बताया जा रहा है, ED की एक टीम ने नवा रायपुर के कैपिटल कॉम्पलेक्स स्थित इंद्रावती भवन में दोपहर के समय दस्तक दी। CRPF जवानों के साथ पहुंचे ED के अधिकारी सीधे श्रम आयुक्त के कार्यालय पहुंचे। उस समय वहां एक बैठक चल रही थी। ED ने वहां मौजूद अधिकारियों को अपने आने की सूचना दी उसके बाद कार्यालय में किसी का आना-जाना रोक दिया गया। कार्यालय के बाहर गलियारे में सीआरपीएफ के जवान खड़े हो गए। वहीं अधिकारियों ने दस्तावेजों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है, कम्प्यूटर का डाटा भी देखा जा रहा है।

ED की एक दूसरी टीम नवा रायपुर में ही स्थित GST भवन पहुंची है। इसकी तीसरी मंजिल पर स्थित कार्यालयों में तलाशी की जा रही है। बताया जा रहा है, वहां भी सीआरपीएफ के जवानों ने कर्मचारियों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। ED के अफसरों ने वहां कुछ दस्तावेज मांगे हैं। उनको देखा जा रहा है, उसके अलावा कम्प्यूटर और फोन भी चेक किया जा रहा है। अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ की भी खबर है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...