CG – एक साथ जीने मरने की खाई थी कसमे, घर से भागे युवक-युवती… पहले प्रेमिका से लिखा लिया सुसाइड नोट, फिर प्रेमी की बदल गई नियत… दुष्कर्म के बाद नाबालिग GF को दी ऐसी खौफनाक मौत, जानकर उड़ जाएंगे होश

CG

रायपुर। नाबालिग प्रेेमिका को घर से भगाकर अनाचार करने और फिर गला दबाकर हत्या करने वाले हत्यारे युवक को विशेष न्यायाधीश बीआर साहू (पाक्सो एक्ट) के द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई है।

दो साल पहले तब इस घटना की छत्तीसगढ़ में जमकर चर्चा हुई थी। सक्ती जिले के ग्राम चाेरभट्ठी में यह जघन्य हत्याकांड को वारदात देने वाला कोई और नहीं नाबालिग का प्रेमी ही निकला था। स्पेशल कोर्ट पाक्सों ने तल्ख टिप्पणी के साथ अपना फैसला सुनाया है। स्पेशल कोर्ट ने दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को मृत्यु पर्यंत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

क्या है मामला-

दो मार्च 2022 को थाना जैजैपुर में नाबालिग के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 फरवरी की रात से उसकी बेटी घर से गायब है। किसी ने लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आसपास और परिजनों के घरों में भी बेटी नहीं है और जानकारी भी नहीं मिल पा रही है कि वह किस हालत में है। परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच पता चला कि ग्राम चाेरभट्ठी के तालाब में लड़की की तैरती लाश मिली है। पुलिस ने गायब नाबालिग के परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद जब लाख को परिजनों ने देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रही गई। उनकी ही बेटी थी। पुलिस ने शव का तीन चिकित्सकों की मौजूदगी में पोस्ट मार्टम कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीएम की वीडियोग्राफी भी कराई। पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। ग्राम चोरभट्ठी के ग्रामीणों से पुलिस ने पूछताछ प्रारंभ किया। इसी बीच संदेही के बारे में पुलिस को पुष्ट सूचना मिली। आरोपी चोरभट्ठी का ही निकला। जवाहर चंद्रा को हिरासत में लेकर जब पुलिस पूछताछ शुरू की तब उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पुलिस ने जब कहानी सुनी तो दंग रह गई। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर दुष्कर्म और हत्या का प्रकरण दर्ज कर स्पेशल कोर्ट पाक्सो में चालान पेश किया।

आरोपी प्रेम युवक ने पुलिस को बताया कि वह और नाबालिग दोनों आपस में प्रेम करते थे। जिसकी जानकारी गांव वालों के साथ ही परिजनों को भी हो गई थी। 28 फरवरी 2022 को दोनों सुरक्षित जगह पर मिले। उसने प्रेमी से कहा कि दोनों एक साथ इस दुनिया से अलविदा हो जाएंगे। परिजनों को पुलिस परेशान ना करे इसलिए हम दोनों सुसाइड नोट लिखेंगे। तय हुआ एक निश्चित जगह पर दूसरे दिन सुसाइड नोट के साथ मिलेंगे। दूसरे दिन उसकी नियत बदल गई। पहले प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया।

प्रेमी युवक ने पुलिस को बताया कि वह नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में था जिसकी जानकारी दोनों के स्वजन तथा गांव के लोगों को हो गई। प्रेमी ने भागकर शादी करने की जिद पकड़ ली। उसके द्वारा इंकार करने पर परिजनों को बताने व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहने लगी। इससे वह डर गया और लड़की का गला दबाकर हत्या करने के बाद तालाब में फेंक दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...