भिलाई में दारु को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद: मारपीट तक पहुंचा मामला… बीच बचाव करने गए मां को दिया धक्का… फिर पिता की कर दी हत्या

भिलाई। शराब को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष को सुलझाने मां और पिता बारी-बारी से पहुंचे। नशे में चूर कलयुगी बेटों ने घोर अपराध करते हुए पहले मां को धक्का देकर जमीन पर गिराया। जब उसके पिता पहुंचे तो उन्हें जमीन पर पटका और छाती पर चढ़ गए। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शशि ठाकुर और दशरत ठाकुर के खिलाफ धारा 103, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की।

उतई टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि घटना 22 अक्टूबर रात करीब 10 बजे की है। अंकलहिन बाई ठाकुर ने शिकायत की। उसका बेटा शशी ठाकुर (30 वर्ष) और दशरथ ठाकुर (25 वर्ष) दोनों मजदूरी करते है। घटना के दिन दोनों में शराब को लेकर विवाद किए। बड़ा बेटा शशी ठाकुर घर आकर अपने छोटे भाई दशरथ ठाकुर से बोला कि एक पौवा शराब के लिए उसे 100 रुपए दिया था। दारू लाया नहीं है दारू चाहिए। दशरत उसे इनकार करते हुए कहा कि काशी को पैसा दिया था, वहीं जाने। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...