MLA रिकेश के कड़े निर्देश के बाद अधिकारियों ने कैम्प शारदा पारा में रात में ही भेजी बोरिंग मशीन: युद्ध स्तर पर हुआ काम… अब आ गया पानी, मोहल्लेवासियों ने जताया आभार

भिलाई। भिलाई निगम अंतर्गत कैम्प शारदा पारा के जिस बैरागी मोहल्ले में जल जीवन मिशन और अमृत मिशन की पाईप लाईन बिछाने के वर्षों बाद भी जिन लोगों के घर आज तक पानी नहीं पहुंचा उसी मोहल्ले वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज मध्यान्ह पहुंचे और लोगों से बातचीत कर तत्काल जल जीवन मिशन अधिकारी को फोन लगाया। उन्होंने निर्देश दिए कि आज ही रात 9 बजे से पहले इस क्षेत्र में बोरिंग मशीन पहुंच जाए और बोर कार्य तत्काल शुरू कर दें, नतीजतन रविवार शाम साढ़े 7 बजे बोरिंग वाहन के साथ क्षेत्र की गहराई में पानी की उपलब्धता जांचने वाले यंत्र सहित टीम बैरागी मोहल्ला पहुंच गई है। यहां रात भर युद्ध स्तर पर काम कर बोरिंग व्यवस्था की गई और नतिजन दोहपर को बोर से पानी आ गया है। इस तत्परता के लिए शारदा पारा बैरागी मोहल्ला के लोगों ने विधायक रिकेश सेन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...