भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती: निःशुल्क लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए 14 फरवरी तक कर सकते है आवेदन, Whatsapp के माध्यम से कर सकते है अप्लाई

दुर्ग। भारतीय थल सेना में अग्निवीर वायु की भर्ती हेतु 11 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए 17 मार्च 2024 को कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। दुर्ग जिले के निवासी ऐसे आवेदक जिसने अग्निवीर वायु हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है उन्हें लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों के माध्यम 15 फरवरी 2024 से ऑनलाइन कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक आर. के. कुर्रे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के 6 शिक्षकों को चिन्हांकित किया है।

दुर्ग जिले के जो आवेदक इस ऑनलाइन कोचिंग में भाग लेना चाहते है वे जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग द्वारा बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप आईएएफ अग्निवीर दुर्ग कोचिंग में व्हाटसएप लिंक https://chat.whatsapp.com/Jf5y0Ub4zgp2zjoodTjOwc पर अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से 14 फरवरी 2024 तक जुड़ सकते है। तथा उक्त व्हाट्सएप पर जुड़ने के पश्चात आवेदक को अग्निवीर वायु हेतु ऑनलाइन आवेदन सब्मिशन पश्चात प्राप्त पावती की छायाप्रति प्रेषित किया जाना आवश्यक है। आवेदक जिला रोजगार कार्यालय में भी उपस्थित हो कर आवेदन एवं उक्त पावती जमा कर सकते है। उक्त जानकारी व्हाट्सएप नं. 9131235525 पर भी प्रेषित कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...