झारखंड के मधुपुर में अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा, भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में मतदान करने की अपील

मधुपुर। झारखंड के मधुपुर विधानसभा के बुढ़ई मंडल की बैठक तिलैया में रखा गया। उसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा की, घर-घर जा के मतदाताओं से मिलकर गोड्डा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, प्रदेश कार्य समिति संजय सिंह, मनोहर चौधरी मंडल अध्यक्ष, पप्पू यादव जिला मंत्री, भारत लाल भैया वरिष्ठ भाजपा, जोगेंद्रर नाथ सरपंच, गोविंद यादव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष, दिलीप यादव, विजय प्रकाश सिंह मंडल कार्यकारिणी, माया पांडे महिला मंडल अध्यक्ष, बीजू देवी, सकरी देवी, महेंद्र राय क्षमासहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता में उपस्थिति थे।

Exit mobile version