AIIMS के डॉक्टर ने किया सुसाइड: न्यूरो सर्जन ने दवा की ओवरडोज लेकर की खुदकुशी, पत्नी से चल रहा था विवाद

AIIMS के डॉक्टर ने किया सुसाइड

डेस्क। दिल्ली एम्स में तैनात एक डॉक्टर ने दवा की ओवरडोज लेकर खुदकुशी कर ली है। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। साथ ही फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर की उम्र 34 साल की थी और वह एम्स अस्पताल में न्यूरो सर्जन थे। वहीं, डॉक्टर के सुसाइड करने को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर का पत्नी से विवाद चल रहा था और वह रक्षा बंधन पर अपने मां के घर गई हुई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि डॉक्टर ने दवाई का ओवरडोज लेकर सुसाइड किया है। पुलिस को शुरुआती जांच में ऐसी आशंका लग रही है कि न्यूरो सर्जन डॉक्टर ने दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया, जिसके चलते उनकी मौत हुई है।

हालांकि, मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी और पोस्टमार्टम से बाद यह साफ हो जाएगा कि डॉक्टर ने सुसाइड कैसे किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने जांच के लिए टीम का गठन भी कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...